November 21, 2026

कांकेर में ACB का बड़ा धमाका! डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते GST की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ाया

file_0000000053b081fa91d4842c11046ccc_copy_524x479

लालबत्ती न्यूज़ | कांकेर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट GST विभाग की सहायक आयुक्त अंचला गिरी को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले कथित मध्यस्थ इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है।
ई-वे बिल के मामले में मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर निवासी कारोबारी शोएब रंगरेज ने ACB जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ई-वे बिल से जुड़े मामले में उनका वाहन रोका गया था। वाहन छुड़ाने और प्रकरण में राहत दिलाने के एवज में कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
ACB ने बिछाया जाल, घर पर हुई गिरफ्तारी
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB जगदलपुर की टीम ने 21 नवंबर 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। योजनाबद्ध तरीके से मध्यस्थ के जरिए रिश्वत की रकम पहुंचाई गई। इसके बाद टीम ने GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी को उनके निवास पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया।
मध्यस्थ भी गिरफ्तार, संपत्ति की जांच जारी
इस मामले में इमरान मेमन की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद ACB की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के संदेह में अधिकारी के निवास पर तलाशी शुरू की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
लालबत्ती न्यूज़ की नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है।

95 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts