October 9, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2026 के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 से 18 जुलाई) का जिला स्तरीय शुभारंभ

IMG_20260711_163525_copy_540x396

बिलासपुर, 11 जुलाई 2026। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला बिलासपुर में आज जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा(11 से 18 जुलाई) का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के दौरान जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए योग्य दंपत्तियों को निःशुल्क परामर्श एवं परिवार नियोजन साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ शुभा गरेवाल, ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए परिवार नियोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण में जनसामान्य की सहभागिता आवश्यक है।

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन संबंधी परामर्श, अस्थायी एवं स्थायी परिवार नियोजन सेवाएँ, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली,माला-एन, कंडोम, कॉपर-टी तथा पुरुष एवं महिला नसबंदी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र दंपत्तियों को सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे छोटे एवं सुखी परिवार की अवधारणा को अपनाएँ, विवाह की उचित आयु का पालन करें, प्रथम गर्भधारण में दो वर्ष अंतराल रखें तथा दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर बनाए रखें।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र दंपत्तियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में पहुँचकर निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाएँ तथा स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ रक्षित जोगी, डॉ टार्जन आदिले, डॉ राजेश पटेल, डॉ पूर्वी मुखर्जी, एवं स्वास्थ्य विभाग एवं लिंगियाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी/कर्मचारी, एवं समुदाय के हितग्राही उपस्थित रहे।

28 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts