June 15, 2026

IAS ट्रांसफर : इन जिलों के कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में IAS अफसरों का तबादला, सीनियर से लेकर जूनियर आईएएस बदले गए,अब होंगे बिलासपुर के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल

IMG_20250419_214158

Raipur, 19 April 2025। राज्य सरकार ने राज्य के IAS अधिकारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस सूची में दस जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। सचिव स्तर के IAS अधिकारियों के प्रभार में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

ये है सूची

जनक पाठक को विशेष सचिव वन विभाग, शिखा राजपूत तिवारी को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, डॉ प्रियंका शुक्ला को आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ के साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, श्रीमती किरण कौशल को प्रबंध संचालक मार्कफेड और प्रबंध संचालक नान, अवनीश शरण को आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश तथा आयुक्त गृह निर्माण मंडल, सुनील जैन कमिश्नर बिलासपुर संभाग, के डी कुंजाम सदस्य राजस्व मंडल, कार्तिकेय गोयल संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा एम डी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, सारांश मित्तर आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पदुम एल्मा संचालक महिला बाल विकास, रमेश शर्मा विशेष सचिव गृह विभाग, धर्मेश साहू विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जितेंद्र शुक्ला मिशन संचालक जल जीवन मिशन, रिमिजियुस एक्का संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, रजत बंसल एमडी
राज्य खनिज विकास निगम तथा विशेष सचिव सुशासन एवं अभिसरण, तारन प्रकाश सिन्हा आयुक्त मनरेगा तथा संचालक प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, इफ्फत आरा अपर संभागीय आयुक्त रायपुर के साथ अपर संभागीय आयुक्त दुर्ग, जगदीश सोनकर प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के साथ संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार, संतोष देवांगन आयुक्त उच्च शिक्षा के साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, ऋतुराज रघुवंशी संचालक लोक शिक्षण तथा संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद और राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार, विजय के दयाराम संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण और सीईओ राज्य कौशल विकास अभिकरण, राहुल देव संचालक कृषि तथा संयुक्त सचिव कृषि, दीपक अग्रवाल नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, अरविंद एक्का को संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री, संतन देवी जांगड़े संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सुखनाथ अहिरवार सचिव राज्य निर्वाचन और संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण, आकाश छिकारा उप सचिव आवास पर्यावरण और सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण, चंद्रकांत वर्मा संचालक पशु चिकित्सा और जल ग्रहण प्रबंधन और अजय अग्रवाल प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम।

इन जिलों में नए कलेक्टर

सर्वेश्वर भूरे कलेक्टर राजनांदगाँव, जन्मेजय महोबे कलेक्टर जांजगीर चांपा, दिव्या उमेश मिश्रा कलेक्टर बालोद, संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर, इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कलेक्टर खैरागढ़, कुंदन कुमार कलेक्टर मुंगेली, नुपुर राशि पन्ना कलेक्टर कोंडागांव, संजय कन्नौजे कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ, भगवान सिंह उईके कलेक्टर गरियाबंद, मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर रायगढ़, कुणाल दुधावत कलेक्टर दंतेवाड़ा,

694 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts