September 14, 2026

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने छीने मजदूर के 2 हजार रुपए, वीडियो वायरल

IMG_20251002_135002

रायपुर : रायपुर में एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है जिसमें वह शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह शराब भट्टी के पास का है। आरोप है कि कांस्टेबल ने एक युवक को जांच के बहाने रोका और उसकी जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए।

घटना के समय युवक अपने साथियों के साथ मजदूरी करके घर लौट रहा था। पीड़ित युवक और उसके दोस्तों ने जब पुलिसकर्मी से पैसे वापस मांगे, तो उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कांस्टेबल को घेर लिया और हंगामा होने लगा।

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में

देखा जा सकता है कि कुछ युवक पुलिसकर्मी से सवाल कर रहे हैं और वह नशे की हालत में लड़खड़ा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

531 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts