October 29, 2026

बस्तर के नक्सल विरोधी अभियान के नायक फ़ारुख़ अली को सामाजिक जागरूकता के लिए दिल्ली मे डॉक्ट्रेट उपाधि से सम्मानित किया गया ।

IMG_20250723_214804

सुकमा:सुकमा जिले के नक्सल विरोधी अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फ़ारूख़ अली को सल्यूट अचीवर्स हॉनरेबल फ़ाउंडेशन द्वारा दिल्ली मे डॉक्ट्रेट उपाधि से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान फ़ारूख़ को नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लोगों मे जागरूकता फैलाने और माओवादी गतिविधियों से लोगों को बचाने के उद्देश्य से किए गए उनके साहसी प्रयासों के लिए दिया गया है सम्मान ।
फ़ारूख़ अली लगातार ग्रामीणों मे जागरूकता लाने प्रयासरत हैं ।
नक्सलियों द्वारा फ़ारूख़ को जान से मारने कई बार धमियाँ भी दी गई मगर फ़ारूख़ अली न डरे न रुके उन्होंने समाज मे नक्सलवाद के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने अहम भूमिका निभाई ।


फ़ारूख़ अली ने यह सम्मान नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में शहीद जवानों,जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों और बस्तर मे कार्यरत पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों एवं बस्तर के लोगों को समर्पित किया है ।

234 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts