October 5, 2026

Raipur City News : झारखंड गैंगस्टर अमन साहू को ले जाने झारखंड पुलिस पहुंची रायपुर…

IMG_20250310_204040

Raipur City News : रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर सेंट्रल जेल से झारखंड पुलिस ले जाने के लिए पहुंच गई है। अमन साहू को दो महीने से अधिक समय से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद रखा गया था। झारखंड पुलिस की टीम कुछ देर बाद उसे लेकर रवाना होगी।

 

Raipur City News : बता दें कि अमन साहू को तेलीबांधा फायरिंग और गंज थाने में डकैती की योजना के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे झारखंड से रायपुर लाया गया था और यहां सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया था। अमन साहू झारखंड में कई गंभीर अपराधों में शामिल है और उस पर कई मामले दर्ज हैं।

 

Raipur City News : झारखंड पुलिस ने अमन साहू को उसके खिलाफ चल रहे मामलों में पूछताछ के लिए ले जाने का आदेश प्राप्त किया है। पुलिस टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंच चुकी है और कुछ देर बाद उसे लेकर झारखंड के लिए रवाना होगी।

424 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts