पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने अपने खातेदारों के 1 करोड़ रूपये को ऑनलाइन जुआ में उठाया आरोपी गिरफ्तार
MOHAMMAD RAJJAB December 21, 2025
जांजगीर 21 दिसंबर 2025। जांजगीर-चांपा पुलिस ने पोस्ट आफिस के सैकड़ों खाता धारकों से एक करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शातिर एजेंट ने खाता धारकों से पैसा लेने के बाद उनके खाते में फर्जी एंट्री कर पोस्ट आफिस के सील लगाकर अंधेरे मेें रखा गया। पोस्ट आफिस में जांच के बाद हुए इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खुलासा किया कि चरण नगर चांपा निवासी राजकुमार देवांगन ने 16 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसने शिकातय में बताया था कि वह वर्ष 2018 से पोस्ट ऑफिस चापा में दो खाता खुलवाया था। जिसकी मासिक किस्त 1500 रूपये पोस्ट ऑफिस के एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से जमा करता था। राजकुमार ने अपने दोनों खातों में कुल 66 हजार रुपए एजेंट के माध्यम से जमा करने दिया था। जिसमें केवल 6900 रुपए को आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन के द्वारा उसके खाते में जमा किया गया।
शेष 59 हजार 100 रूपये खाता में जमा न कर पासबुक में फर्जी एंट्री करने के बाद हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर धोखाधड़ी किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एजेंट दीपक देवांगन ने इसी तरह लगभग 200 खाता धारकों के साथ उनकी मासिक किस्त लेकर विगत पांच वर्षों से लगभग 1 करोड़ से अधिक राशि का धोखाधड़ी किया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू किया गया। जांजगीर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने इस मामले में साइबर सेल और थाने की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की धरपपकड़ हेतु लगाया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी राजकुमार देवांगन के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस के लगभग 200 खाता धारकों से एक करोड़ से ज्यादा की रकम की धोखाधड़ी का अपराध घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने धोखाधड़ी से मिले सारे पैसों को ऑनलाइन बेटिंग एप के लगा दिया। उसे उम्मींद थी कि आॅन लाइन बैटिंग ऐप के माध्यम से वह कम समय में पैसा दुगना कर लेगा। लेकिन ऐसा हो नही सका और वह धोखाधड़ी के एक करोड़ रूपये बैटिंग ऐप में लगाकर हार गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल, 02 नग फर्जी सिम, 04 नग बैंक खाता, लगभग 150 पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किया गया है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

