September 25, 2026

बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गस्त एवं संघन चेकिंग के दौरान 28 स्थाई वारंटी एवं 98 गिरफ्तारी वारंट 126 पर कार्यवाही

file_000000002f6481fab01dc48a513e10c1_copy_384x256

बिलासपुर संक्षिप्त विवरण :पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों, लंबे समय से फरार आरोपियों, निगरानी गुंडा-बदमाशों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं चाकूबाजों के संबंध में विशेष रूप से कार्रवाई की गई। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वारंटों की तामिली सुनिश्चित की गई तथा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
अभियान में 28 स्थाई वारंट एवं 98 गिरफ्तारी वारंट, इस प्रकार कुल 126 वारंटों की तामिली की गई। इसके अतिरिक्त लंबे समय से फरार 05 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी दबिश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
निगरानी सूची में दर्ज 43 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 13 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भी सघन अभियान चलाते हुए 05 की चेकिंग तथा 25 के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी है कि आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। आम नागरिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, फरार आरोपी अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा सख्त एवं निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

24 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts