October 28, 2026

कोरिया कई अपराध में शामिल सरपंच पति के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिला बदल के कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए कलेक्टर कोरिया को प्रतिवेदन भेजा है

IMG_20250313_200518

मोहम्मद रज्जब 
कोरिया,12 मार्च 2025 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत पुटा के पूर्व सरपंच प्रत्याशी व वर्तमान निर्वाचित सरपंच के पति शनिपाल सिंह की बढ़ती अपराधों की संख्या को देखते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक ने जिला बदल के कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए कलेक्टर कोरिया को प्रतिवेदन भेजा है शनिपाल सिंह जहां पिछले पंचवर्षी में सरपंच पद के लिए स्वयं खड़े हुए थे और हार गए,वहां इस बार उन्होंने महिला सीट होने की वजह से अपनी पत्नी को खड़ा करके उन्हें सरपंच बनाया जहां इन्हें राजनीतिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करनी थी वहां यह अपने अपराधिकृतियों की वजह से आपराधिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करते दिख रहे हैं, एक तरफ वह अपने गांव का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरपंच बने की इच्छा रखते हैं ताकि अपने गांव का प्रतिनिधित्व कर सके वही अपने गांव में वह अवैध कारोबार को भी संचालित करते हैं, ऐसा हाल ही में एक बड़ा आरोप उनके ऊपर लगा जब वन कर्मचारी ने जंगल से अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला से लदी ट्रैक्टर को पकड़ा था जिसे वह वनकर्मियों से छीन कर ले गए, शनि के गुंडागर्दी की संख्या कम न होने की वजह से आज उनके ऊपर कई अपराधी प्रकरण दर्ज हैं जिस वजह से आज उनके विरुद्ध पुलिस को जिला बादल की कार्यवाही के लिए अनुशंसा करनी पड़ी जहां इन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए सरपंच बना था वहां यह अपराधों की दुनिया में अपना नाम बनाने लगे हैं अब उन्हें जिले से भी बहार जाना पड़ सकता है, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने आदतन कोयला माफिया शक्तिपाल सिंह उर्फ शनि पर शिकंजा कस दिया है। आरोपी के लगातार बढ़ते अपराधों और क्षेत्र में उसकी दबंगई को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने उसे जिला बदर करने की अनुशंसा करते हुए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है।
आदतन अपराधी का आपराधिक इतिहास
शक्तिपाल सिंह उर्फ शनि लंबे समय से अवैध गतिविधियों और गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। थाना पटना में 2012, 2020 और 2025 में उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं शामिल हैं। उसकी दबंगई से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग उसके खिलाफ शिकायत करने या गवाही देने से भी डरते हैं।
जिला बदर की कार्रवाई की सिफारिश
आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति और जनता में उसके प्रति व्याप्त भय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने राज्य जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 4 के तहत उसे कोरिया जिले और सीमावर्ती जिलों से जिला बदर करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी का क्षेत्र में रहना सामाजिक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
जनता से पुलिस का आग्रह
कोरिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

448 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts