September 8, 2026

मधुबन अटल आवास में संदेही के पास अवैध रूप से रखे 14,00,000 /- (चौदह लाख रुपये) जप्त** *थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई

IMG_20251206_235427

बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 06.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास मधुबन निवासी विजेन्द्र बैस पिछले कुछ महीनों से अत्यधिक धनराशि खर्च कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम बनाकर संदेही के सकुनत पर रेड कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान संदेही के घर से **₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये)** नगद बरामद किए गए। बरामद राशि के स्रोत के संबंध में संदेही को नोटिस दिया गया, किंतु उसने कोई संतोषजनक जानकारी अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए संदेह के आधार पर बरामद नगदी को **बीएनएसएस की धारा 106** के अंतर्गत विधिवत जप्त कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

287 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts