September 10, 2026

जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन

IMG-20260911-WA0006

बिलासपुर। जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बिलासपुर में आर्यन फ़िल्म द्वारा “मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता अभियान – जागरूक नारी” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना, इससे जुड़े भ्रम एवं झिझक को दूर करना तथा छात्राओं एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने मासिक धर्म स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुले संवाद और सही जानकारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. उषा किरण बाजपेयी, प्रोफेसर एवं समाजसेवी, डॉ. दीक्षा, शासकीय अस्पताल सकरी, तथा सुश्री पूजा मनहर, असिस्टेंट प्रोफेसर ने मासिक धर्म स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं इससे जुड़े सामाजिक भ्रमों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर बिना झिझक संवाद करने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री के. खान, सेक्रेटरी डॉ. इरशाद खान, डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह एवं JES Nursing की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अग्निहोत्री सहित संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि “सही जानकारी, खुला संवाद और बेहतर स्वास्थ्य — एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव हैं।” मासिक धर्म को लेकर व्याप्त झिझक और भ्रांतियों को दूर करते हुए इसे एक सामान्य एवं प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया के रूप में समझना आवश्यक है।

सहयोगी संस्थाएं

“जागरूक नारी” अभियान के सफल आयोजन में रैपिडो, होटल बंशीवाला, एरिना एनीमेशन, Tercel Pvt. Ltd., आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं जीवधार्नी फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान प्रबंधन एवं आर्यन फ़िल्म टीम ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे सार्थक अभियानों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

आयोजक:
आर्यन फ़िल्म
“समाज के बदलाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ…”
“चलो एक सिनेमा समाज के लिए बनाए।”

2 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts