October 28, 2026

कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई आतंकवाद विरोधी शपथ

IMG_20250521_152341

बिलासपुर, 21 मई 2025/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सवेरे 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। हर साल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। आतंकवाद के खतरे और इसके प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना इस आयोजन का उद्देश्य है। जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कलेक्टर ने आतंकवाद एवं हिंसा के खिलाफ शांति और एकता, मानवता और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमितकुमार, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

257 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts