October 30, 2026

अवैध खनिज के विरुद्ध लगातार जारी है कार्रवाई 2 ट्रेलर 2 हाइवा, 01 जेसीबी मशीन सहित 02 ट्रैक्टर जप्त

IMG_20250520_145612

बिलासपुर, 20 मई 2025/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खपरी, कोहरौदा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । जहाँ खपरी अंतर्गत शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को थाना बिल्हा को सुरक्षार्थ किया गया। खम्हरिया पेंडरी क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान पेंडरी स्थित शासकीय तालाब से खनिज मिट्टी का बिना अनुमति या प्रस्ताव के उतखनन करते पाये गए 02 हाइवा एंव 01 जेसीबी वाहन को सील बंद किया गया। गतौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज कोयला का अवैध रूप से भण्डारण पाया गया । जहाँ मौका स्थल पर भण्डारित कोयला,01 लोडर मशीन एंव 02 ट्रेलर वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की गयी जिसमे से 01 ट्रेलर को थाना रतनपुर को सुरक्षार्थ किया गया। अवैध भण्डारकर्ता को खनिज नियमों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

508 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts