CG- हत्या का खुलासा: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर पति की करवाई हत्या, वारदात की वजह जानकर रह जायेंगे दंग
MOHAMMAD RAJJAB April 1, 2025
कोरिया 1 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और बेटी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़गांव कोसाबारी इलाके में पुलिया के नीचे बोरी में मिले शव के अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुलासा किया कि इस वारदात में मृतक की पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर 1 लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दी थी। जानकारी के मुताबिक 29 मार्च को बड़गांव कोसाबारी पुलिया के नीचे कंबल, दरी और बोरी में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। शव की पहचान खुटरापारा निवासी अशोक कुमार कुर्रे के रूप में पुलिस ने की। मृतक एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में अस्थायी रूप से फाइल बाइंडिंग और चाय पिलाने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सांता कुर्रे ने 26 मार्च को थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मामले की तफ्तीश में और शव पर मिले गहरे जख्म से ये पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था।
लिहाजा पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में मां-बेटी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मृतक की बेटी सरिता कुर्रे ने बताया कि उसका पिता नशे का आदी था और हर रोज उसकी मां के साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं पिछले एक साल से वह बेटी के साथ अश्लील हरकतें भी कर रहा था। इन अत्याचारों से परेशान होकर मां-बेटी ने उसकी हत्या की साजिश रची और अपने परिचित शहनाज खान और उसके बेटे तौसिफ खान से संपर्क किया। तौसिफ और उसके साथी अमानुल खान ने हत्या के लिए 1 लाख रूपए की मांग की। सौदा तय होने के बाद 40 हजार रूपये एडवांस दिए गए और हत्या की योजना को अंजाम दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 19 मार्च की रात सरिता ने तौसिफ और अमानुल को घर बुलाकर अंदर छिपा लिया था। जैसे ही अशोक कुर्रे खाना खाकर बाहर के कमरे में खटिया पर सो गया। उसकी बेटी ने मैसेज कर तौसिफ और अमानुल को मौके पर बुलाया। वहीं बाकी छोटे बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद तौसिफ और अमानुल खान ने धारदार हथियार से अशोक के सिर और गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पत्नी सांता कुर्रे और बेटी सरिता ने मृतक के पैर पकड़ रखे थे। हत्या के बाद शव को दरी और बोरी में लपेटकर रस्सी से बांधा और बाइक पर रखकर पुलिया के नीचे फेंक दिया।
24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामला सुलझाकर आरोपियों को किया अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच की और कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। घटनास्थल की जांच में फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे मिले, जिन्हें गोबर से छिपाने की कोशिश की गई थी। शव को लपेटने में इस्तेमाल की गई दरी और रस्सी मृतक के घर की निकली। पुलिस ने जब पत्नी और बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी सांता कुर्रे, बेटी सरिता कुर्रे, सुपारी दिलाने वाली शहनाज खान सुपारी, तौसिफ खान सहित मुख्य आरोपी अरबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सहयोगी अमानुल खान उर्फ बाबा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सीबीजेड बाइक, धारदार चापड़ और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

