September 8, 2026

एजाज ढेबर का टिकट बदला, कांग्रेस ने कई मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे, बदलेगा समीकरण

WhatsApp-Image-2025-01-28-at-00.13.12-1024x630

रायपुर 28 जनवरी 2025। कांग्रेस मैं देर रात कांग्रेस में वार्ड प्रत्याशी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। उम्मीदवारों की लिस्ट से कई ऐसे दिग्गजों के नाम गायब है, जो बड़ी मजबूती से अपने वार्ड पार्षदों के लिए दावेदारी कर रहे थे। जब सूची जारी हुई तो कई दिग्गजों के नाम काट दिए गए। जाहिर है आज जब नामांकन का आखिरी दिन है, तो बगावत के सुर देखने को मिल सकते हैं। वैसे भी टिकट बंटवारे के बाद से ही कांग्रेस में सबसे ज्यादा सर फुटौव्वल की स्थिति दिख रही है। कई जगह पर बागी बनकर चुनाव लड़ने का दावेदारों ने ऐलान कर दिया है कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों में कई सिटिंग पार्षदों की टिकट काटी गई है।
वार्ड 27 और 28 के पार्षद लिस्ट से मौजूदा पार्षद सुरेश चन्नावार और बंटी होरा का टिकट पार्टी ने काट दिया है।

वहीं, वार्ड 29 से पार्षद पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा का टिकट कट गया, जबकि वार्ड 35 के पार्षद आकाश तिवारी का टिकट कटा।

वहीं, वार्ड 36 और 37 के पार्षद अनवर हुसैन और रितेश त्रिपाठी, वार्ड 40 से सीनियर पार्षद ज्ञानेश शर्मा और
महापौर और वार्ड 46 के पार्षद एजाज़ ढेबर को वार्ड 57 से टिकट दिया गया है।
वार्ड 62 के पार्षद समीर अख़्तर का टिकट कट गया है।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

215 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts