सुकमा के वार्ड 6 में हर साल बाढ़ का कहर, 60 परिवारों के पुनर्वास के लिए नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
MOHAMMAD RAJJAB September 30, 2026
सुकमा। नगर पालिका परिषद सुकमा के वार्ड क्रमांक 6 नया पारा , मुर्गी फार्म, श्रीनगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ से होने वाली तबाही से परेशान वार्ड वासियों ने स्थाई समाधान की मांग की है। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन के नेतृत्व में आज वार्ड वासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने *कलेक्टर जिला सुकमा* को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 6 का यह हिस्सा निचले इलाके में स्थित है। हर साल बरसात के दिनों में नदी-नाले के उफान से पूरे वार्ड में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है। जिससे वार्ड के 50 से 60 गरीब परिवारों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है। घरों में रखा खाने का अनाज, कपड़े, बर्तन, बच्चों की किताबें सब बाढ़ के पानी में खराब हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। हर साल लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता है और जान-माल का खतरा बना रहता है।
नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन ने कहा कि वार्ड वासी वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पालिका द्वारा अस्थाई रूप से नाली सफाई या थोड़ी बहुत राहत तो दी जाती है, लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। अब जरूरत है कि इन परिवारों को बाढ़ क्षेत्र से निकालकर किसी सुरक्षित और ऊंचाई वाले शासकीय भूमि पर पट्टा देकर बसाया जाए।
*ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं -*
*1.* वार्ड क्रमांक 6 के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का प्रशासन द्वारा तत्काल मौका-मुआयना कराया जाए।
*2.* बाढ़ से प्रभावित 50-60 परिवारों को चिन्हांकित कर उन्हें नगर के किसी सुरक्षित स्थान पर जमीन आबंटित कर पुनर्वास किया जाए।
*3.* जब तक पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक बाढ़ नियंत्रण के लिए वार्ड में पक्की नाली निर्माण एवं बंधान की व्यवस्था की जाए।
आयशा हुसैन ने कहा कि – “वार्ड 6 के लोग गरीब तबके के हैं, हर साल उनका सब कुछ बाढ़ में बर्बाद हो जाता है। प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन्हें सुरक्षित जमीन देनी चाहिए, ताकि ये भी सम्मान के साथ जीवन जी सकें।”
इस दौरान कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम सुकमा और सीएमओ नगर पालिका को भी दी गई है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

