June 10, 2026

बिलासपुर | कोटा नगर के होनहार छात्र संस्कार तिवारी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

IMG_20260504_145930_copy_356x324

बिलासपुर जिले के कोटा नगरपंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 रामनगर निवासी अशोक तिवारी के पुत्र संस्कार तिवारी ने MBBS की डिग्री हासिल कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें चिकित्सा स्नातक (MBBS) की उपाधि प्रदान की गई।

संस्कार तिवारी की इस उपलब्धि से पूरे कोटा नगर में खुशी का माहौल है। करगी रोड कोटा निवासी उनके पिता श्री अशोक तिवारी एवं माता श्रीमती नंदिनी तिवारी ने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने भी संस्कार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परिवार में शिक्षा का माहौल साफ झलकता है। संस्कार तिवारी की छोटी बहन संस्कृति तिवारी भी दुर्ग मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही हैं, जिससे यह परिवार शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

संस्कार की इस सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है, वहीं युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

437 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts