July 30, 2026

गनियारी वर्मा मोहल्ला से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार 532 लीटर कच्ची महुआ शराब, जप्त कीमती 106400 रु

IMG_20250523_174849

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अब सुशासन तिहार के निर्देशों के पालन में अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 22.05.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी में अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब निर्माण कर बिक्री कर रहे हैँ, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम गनियारी में रेड कार्यवाही करते हुये ग्राम गनियारी में आरोपी वीरेंद्र कुमार वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 5 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरा हुआ 2 लीटर अवैध महुआ शराब कुल जुमला 7 लीटर कीमती ₹1400 जब तक किया गया है तथा ग्राम गनियारी के आरोपी चंद्र भूषण वर्मा पिता स्व. कुंजराम वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला हलग्राम गनियारी के कब्जे से कल 525 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹105000 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग,सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे , आरक्षक 1086 भोप साहू, आरक्षक 1507 अजय सोनी, आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर
आरक्षक 252 जलेश्वर साहू आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू
आरक्षक 902 रवि राजपूत
का विशेष भूमिका रही।

408 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts