September 9, 2026

CG= छोटेडोंगर थाना क्षेत्रअंतर्गत आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूर घायल एक मजदूर की हुई मौत

IMG_20250307_135248

नारायणपुर 7 मार्च 2025। नक्सलियों की करतूत का शिकार दो बेगुनाह मजदूर बन गये। घटना नारायणपुर के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाया था। उसी आईईडी की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गये। इस घटना में एक मजदूर की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदई माइंस में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था।

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनमें एक घायल मजदूर ने जिला मुख्यालय लाते वक्त रस्ते दम तोड़ दिया है।

369 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts