July 30, 2026

कटघोरा में हुऐ गोलीकांड का मुख्य आरोपी शक्ति सिंह निकला भाजपा नेता भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी की कार्यकारिणी में महामंत्री है। जिसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है

IMG_20250927_182225

कोरबा 27 सितंबर 2025। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। कटघोरा के कसनिया क्षेत्र के एक मकान में हुए फायरिंग की घटना में पुलिस ने अब तक शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार इस वारदात के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसे रायपुर में दबिश देकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में गोलीकांड की घटना हुई थी। कसनिया में रहने वाले सिकंदर मेमन के घर पर देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग की गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी दुर्गेश पांडे को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर कोरबा से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में इस गोलीकांड के पीछ शक्ति सिंह नामक शख्स की अहम भूमिका सामने आयी थी। जिसने 10 हजार रूपये में सुपारी देकर यूपी से शूटर कोरबा बुलवाया था। जांच में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आज आरोपी को पुलिस की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शक्ति सिंह भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी की कार्यकारिणी में महामंत्री है। मुख्य आरोपी बीजेपी नेता शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस पूछताछ के बाद कटघोरा में हुए गोलीकांड के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।

524 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts