September 8, 2026

CG: सीएसपी डीसीएल के ईई घूसखोर अफसर जगतराज पटेलको 15 साल बाद मिली सजा, 3 साल जेल, जुर्माना भी लगाया, 2010 में ACB में…

जगदलपुर 1 फरवरी 2025। भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारी को 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मार्च 2010 में बिजली विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी ने दबिश दी थी। अब 15 साल बाद कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 साल की जेल और 10 हजार का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामले में सीएसपीडीसीएल में ईई रहते हुए जगतराज पटेल के खिलाफ ACB ने कार्रवाई की थी। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी में काफी संपत्ति मिली थी। ACB ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चलान पेश किया था।

आरोपी को 15 साल बाद सजा मिली है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट ने 3 वर्ष का कारावास और 10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। मार्च 2010 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा था।अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया गया है।

238 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts