September 8, 2026

ये स्कूल है या बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का विद्यालय सेंट जेवियर्स रानी सागर कोटा में 5वीं 8वीं क्लास के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसके सह में चल रहा है ये खेल कौन है इसके पीछे का मास्टर माइंड जल्द इस खेल का होगा पर्दाफाश

IMG_20250219_154443

सेंट जेवियर्स स्कूल का प्रवेश घोटाला: सीबीएसई फीस लेकर सीजी बोर्ड की परीक्षा देने को मजबूर छात्र

बिलासपुर।बिलासपुर के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, रानी सागर कोटा में कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के नाम पर प्रवेश दिया। और नर्सरी के लिए 30,000 रुपये तक की फीस ली गई है , लेकिन अब छात्रों को सीजी बोर्ड परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि उनके बच्चे सीबीएसई से पढ़ाई करेंगे और बोर्ड परीक्षा देंगे। लेकिन 11 फरवरी 2025 को अचानक स्कूल प्रशासन ने सूचना दी कि छात्र सीबीएसई परीक्षा में नहीं बैठ सकते और उन्हें छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा देनी होगी। इस फैसले से अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है। कलेक्टर और डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया है, और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस घोटाले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 468 (फर्जीवाड़ा) और 471 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज हो सकता है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ निजी स्कूल नियमन अधिनियम, 1975 और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत भी कार्रवाई संभव है।

यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो अभिभावकों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

255 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts