July 30, 2026

जिन गुंडा-बदमाशों को थाना प्रभारी बता रहे है फरार, उन बदमाशों के घर देर रात स्वयं पहुंचकर एसएसपी विजय अग्रवाल ने ली जानकारी

IMG_20250609_153744

भिलाई। दुर्ग जिले में फरार अपराधियों पर पुलिस का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिले के कप्तान स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है और आरोपियों के घर घर जा कर उनके बारे में जानकारी ले रहे है।
जिले के जिन थानों में निगरानी बदमाश फरार है या अपराधों में संलिप्त है उनकी अब खैर नहीं है क्योंकि जिले के कप्तान विजय अग्रवाल स्वयं इन बदमाशों के घर जा रहे है उनकी पूरी तस्दीक कर रहे है। रविवार की देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सुपेला थाना क्षेत्र मे वहां के थाना प्रभारी विजय यादव के साथ फरार करीब 7-8 आरोपियों के घर गए और आरोपियों के परिजनों और मोहल्लावासियों से पूरी जानकारी ली। उनमें कुछ तो फरार मिले वहीं कुछ की जानकारी भी एसएसपी को मिली है।

वहीं कप्तान द्वारा इस तरह ग्राउंड जीरो पर उतर कर काम करने से थाना प्रभारियो के लिए के लिए भी बड़ा चैलेंजिंग हो गया है क्योंकि जानकारी यह भी है कि पुलिस कप्तान ने अपने थाना प्रभारियों से स्पष्ट कह दिया है कि जो आरोपी फरार है उन्हें पकड़ा जाए या उनकी जानकारी दी जाएं अगर कोई थाना प्रभारी ऑफिस में बैठे-बैठे आरोपी को फरार बता रहे है, उन आरोपियों के घर एसएसपी स्वयं थाना प्रभारी को अपने गाड़ी में लेकर जा रहे है और उस आरोपी की पूरी जानकारी थाना प्रभारी के सामने ही ले रहे है। ऐसे में थाना प्रभारी अब झूठी जानकारी नहीं दे पाएंगे या कोई बहाना नहीं बना सकते।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ये भी निर्देश है कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के गुंडा बदमाशों के घर का रास्ता पता होना चाहिए ताकि थाना प्रभारी स्वयं पुलिस कप्तान को लेकर वहां तक जाए। पेट्रोलिंग टीम या अन्य थाना स्टॉफ के साथ नहीं भेज सकते।

453 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts