सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथियों ने मिलकर 59,87,994 रूपये की ठगी की चारों आरोपियों को बिलासपुर पुलिस सायबर टीम ने इंदौर मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
MOHAMMAD RAJJAB August 24, 2025
विवरण :- मामले में प्रार्थिया अल्पना जैन कों आरोपियों द्वारा डिमेट अकाउंट खुलवाकर व्यापार / शेयर में पैसे लगाकर अच्छा धनराशि कमाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों से ऑनलाईन 59,87,994/- (उन्नसठ लाख सत्तासी हजार नौ सौ चौरान्ये रूपये) जमा कराकर वित्तीय धोखाधडी का ठगी करने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज कर प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही रेंज सायबर थाना द्वारा संपादित किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान कॉल डिटेल, एटीआर रिपोर्ट एवं बैंक से प्राप्त स्टेटमेंट रिपोर्ट व तकनीकी जानकारी के विश्लेषण पर आरोपियों का महू जिला इंदौर मध्यप्रदेश का होना पाया जाने पर श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर तथा श्रीमान् वरि, पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर दीगर प्रांत मध्यप्रदेश के जिला इंदौर स्थित महू क्षेत्र के लिये रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार 03 दिनों तक संदेहियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी ललीत कुमार, अर्पित साल्वे, कमलजीत सिंह चौहान
एवं रोहित निषाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया की वे आम लोगो को फर्जी एजेंसी गणेशम सिक्युरिटी के नाम पर विश्वास दिलाकर ऑनलाईन निवेश / व्यापार में पैसे लगाकर अच्छी धनराशी कमाने का झांसा देकर गोल्ड में निवेश की राशि का फर्जी लाभांस दिखाकर लगातर पैसे निवेश के नाम पर जमा कराकर धोखाधड़ी करना बताये। प्रकरण के आरोपी ललीत कुमार जो एनआईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलॉपमेंट की पढाई कर ऑनलाईन सॉपिंग साईट में मैनेजर का काम करता था, जो महू तथा राउ क्षेत्र के अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाईट व एप्पलीकेशन बनाकर लोगो को झांसे में लेकर ठगी का काम करने लगा, ठगी करने के लिये मोबाईल नम्बर व ठगी की राशि प्राप्त करने तथा नगदी आहरण करने के लिये बैंक खातों के लिये महू के अपने अन्य साथियों से कमिशन पर बैंक खाता लेकर ठगी के काम में संलिप्त होना पाया गया। प्रकरण में आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किये अधिकांश मोबाईल सीम तथा एटीएम को काम होने के बाद फेक देते थे। मामले में आरोपी 01. ललीत कुमार 02. बबलू उर्फ कमलजीत सिंह चौहान 03. अर्पित साल्वे 04. रोहित निषाद से घटना के दौरान प्रयुक्त मोबाईल 04 नग मोबाइल 08 नग एटीएम कार्ड 01 नग यूपीआई कार्ड 02 पैन कार्ड, 01 फर्द चेकबुक, 02 नग पासबुक को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड में लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में श्री राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुज कुमार, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, सउनि सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कू सिंह ठाकुर, आरक्षक विजेन्द्र सिंह, चिरंजीव का विशेष योगदान रहा।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

