September 8, 2026

मैग्नेटो मॉल पार्किंग मारपीट मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, एक भेजा गया जेल

IMG_20260512_143132_copy_356x330

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 09 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जहां किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मामले में थाना तेलीबांधा पुलिस ने अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत रूपेश साहू पिता मानसिंह साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सारागांव थाना खरोरा रायपुर के खिलाफ तथा अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत रोहन नरवाल पिता अजय नरवाल उम्र 26 वर्ष निवासी डीडी नगर सेक्टर-2 रायपुर, सोमा देवांगन पिता स्वर्गीय बैकुण्ठनाथ देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर और गरिमा राजपूत पिता जितेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी मोती लाल नगर कोटा रायपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

पुलिस ने 11 मई 2026 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकरण जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं आरोपी रोहन नरवाल को पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

75 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts