October 5, 2026

कलेक्टर – एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण बिल्हा जनपद में दूसरे चरण का मतदान संपन्न बिलासपुर

IMG_20250220_203832

बिलासपुर, 20 फरवरी/कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से बिल्हा जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने भरारी, बेलतरा और पेंड्रीडीह में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वोटरों की लम्बी कतार अपने मताधिकार का उपयोग करने लगी थी। कलेक्टर ने उनसे चर्चा की। मतदान दलों से भी मुलाकात कर मतदान प्रतिशत और अन्य जानकारी ली। बिल्हा में स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। लगभग 70 फीसदी मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। मतों की गणना भी इन्हीं केंद्रों पर शुरू हो गई है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

232 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts