September 22, 2026

19 सितंबर 2026, शनिवार को बिलासपुर संभाग में छ.ग. पशु चिकित्सा अधिकारी (अजा, अजजा) संघ का अधिवेशन, शपथ ग्रहण, विश्व रैबिस दिवस 2026 पर परिचर्चा एवं मिलन समारोह आयोजित

file_0000000059fc8230b2ea7e972a29289b_copy_627x627_copy_470x470

कोटा हनीबी में 19 सितंबर 2026, शनिवार को बिलासपुर संभाग में छ.ग. पशु चिकित्सा अधिकारी (अजा, अजजा) संघ का अधिवेशन, शपथ ग्रहण, विश्व रैबिस दिवस 2026 पर परिचर्चा एवं मिलन समारोह आयोजित

बिलासपुर दिनांक 19 सितंबर 2026, शनिवार को छ.ग. पशु चिकित्सा अधिकारी (अजा, अजजा) संघ का अधिवेशन, शपथ ग्रहण, मिलन समारोह एवं विश्व रैबिस दिवस 2026 के अवसर में संगोष्ठिी का आयोजन हनी बी रिसोर्ट कोटा, बिलासपुर में किया गया जिसमें छत्तीसगढ राज्य के समस्त जिले के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष के साथ-साथ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुभारंभ दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत, संघ के सदस्यों का परिचय, संघ के प्रांताध्यक्ष डा. रामचंद्र रामटके, प्रांतीय सचिव डा.के.एल.राम, बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक डा. संजय राज एवं संभागीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्षों का शपथ ग्रहण

संघ के संरक्षक डा.एस.एल. उइके, डा. पवन साहनी एवं अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसके बाद संघ के पांताध्यक्ष का अध्यक्षीय उदबोधन, संघ के संरक्षक डा.एस.एल. उइके एवं संभागीय उपाध्यक्ष डा. संजय राज का उदबोधन हुआ जिसमें संघ के एक्टिविटी, संघ की उन्नति एवं भविष्य में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक न्याय, समान अवसर, प्रतिनिधित्व एवं संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था एवं राज्य में संवैधानिक प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार किया गया, साथ ही साथ विश्व रैबिस दिवस 2026 के अवसर में रैबिस जो कि एक जूनोटिक बिमारी है, उस पर परिचर्चा की गई एवं इस अवसर पर वल्ड वेटनरी डे-2026 के समय के एवं नये पशु चिकित्सकों को सदस्यता एवं अन्य विषयों में विचार विमर्श, कराओके संगीत के साथ दोपहर भोजन छत्तीसगढी परंपरागत डांस एवं संगीत, मनोरंजक तबोंला कार्यकम कर सभी सदस्यों का मनोरंजन किया गया, एवं अन्त में मिलन समारोह का गिफट एवं प्रमाणपत्र वितरण कर सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकम आयोजन एवं संचालन में डा. संजय राज, डा.एम.एस.मरावी, डा.के.पी. मरावी, डा.एस.एल.ओगरे, डा. मोहन शेंडे, डा. हीरा मिरी एवं बिलासपुर संभाग के जिलाध्यक्षों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अन्त में डा. प्रीति सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया

3 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts