July 3, 2026

जनस्वास्थ्य को लेकर सक्रिय हुए जगन्नाथ राजू साहू, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर तत्काल फॉगिंग और दवा छिड़काव की मांग

file_0000000081e871fab1d46635d2b8ea93_copy_701x561_copy_350x280

सुकमा। वर्षा ऋतु में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, जिला प्रवक्ता एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जगन्नाथ (राजू) साहू के नेतृत्व मेंसुकमा। वर्षा ऋतु में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, जिला प्रवक्ता एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जगन्नाथ (राजू) साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा नगर पालिका परिषद सुकमा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल फॉगिंग एवं दवा छिड़काव कराने की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा नगर पालिका परिषद सुकमा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल फॉगिंग एवं दवा छिड़काव कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं जिले के ग्रामीण इलाकों में जलभराव और गंदगी बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों तथा संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर एंटी-लार्वा लिक्विड का छिड़काव, मलेरियानाशक दवाओं का उपयोग एवं नियमित फॉगिंग कराई जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम नागरिकों को मच्छरों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

जगन्नाथ (राजू) साहू ने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा यह विषय अत्यंत गंभीर है। समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से फॉगिंग एवं दवा छिड़काव का कार्य शुरू कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नेता दुर्गेश राय, मनोज चौरसिया, रम्मू राठी एवं विनोद पेद्दी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

57 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts