October 30, 2026

CG: बिलासपुर रेल हादसा में बड़ा एक्शन, डीआरएम समेत 2 अफसर हटाए गए, सीआरएस की रिपोर्ट आते ही हुआ एक्शन, अब तक 4 सीनियर अफसरों का ट्रांसफर

IMG_20251212_234557

बिलासपुर 12 दिसंबर 2025। बिलासपुर में हुए रेल हादसे में रेल संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट आने के बाद डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल को हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद हुए इस एक्शन के बाद अब वेस्टर्न रेलवे के उमेश कुमार को डीआरएम बनाया गया है।
गौरतलब है कि 4 नवंबर को गेवरारोड से बिलासपुर जा रही मेमू ट्रेन भीषण हादसे का शिकार हो गयी थी। बिलासपुर स्टेशन से 6 किलोमीटर पहले लालखदान में खड़ी मालगाड़ी से मेमू ट्रेन की भीषण टक्कर होने से इस हादसे में लोको पायलट समेत 12 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए थे।
हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने रेल संरक्षा आयुक्त ब्रजेश कुमार मिश्रा को हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच के बाद 30 पेज की विस्तृत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रेल संरक्षा आयुक्त की जांच रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन संचालन में गंभीर चूक, सिग्नल नियमों की अनदेखी, लोको पायलट के गलत निर्णय क्षमता और रेलवे सिस्टम की कई तकनीकी खामियों को इस हादसे की वजह बताया गया।

रेल संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट आने के बाद बिलासपुर के अब बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल पर रेलवे ने एक्शन लेते हुए ट्रांसफर कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने गुरुवार 11 दिसंबर को इसका आदेश जारी किया गया। आपको बता दे इससे पहले इस भीषण रेल हादसे मामले मेें प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर सुबोध चौधरी और सीनियर डीओपी मसूद आलम को हटाया जा चुका है।

292 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts