October 28, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगी शिवमहापुराण, 1 फरवरी से पं. प्रदीप मिश्रा शुरू करेंगे कथा

Picsart_25-01-31_15-44-47-555

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ में शिवमहापुराण कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य कथा कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में आयोजित होगी, जहां हजारों श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन में शामिल होंगे।

 

जानकारी के अनुसार, 1 से 7 फरवरी तक पं. प्रदीप मिश्रा शिवमहापुराण कथा का वाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल और 3 बड़े डोम बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

 

कलश यात्रा और पं. प्रदीप मिश्रा का आगमन

इस आयोजन की शुरुआत 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो कोड़ेजुंगा बाईपास चौक से आयोजन स्थल तक निकलेगी। इसी दिन सायं 4 बजे पं. प्रदीप मिश्रा का आगमन होगा। 1 फरवरी से कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट चार्ट जारी किया है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह आयोजन भक्ति, श्रद्धा और शिव महिमा के प्रचार का अद्भुत संगम बनने जा रहा है।

249 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts