CG : PM आवास निर्माण में 86 लाख का घोटाला, अधूरे आवास को पूर्ण बताया कलेक्टर अजीत वसंत ने लिया एक्शन, 2 रोजगार सहायक बर्खास्त, ठेकेदार और रोजगार सहायक सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज
MOHAMMAD RAJJAB January 29, 2025
कोरबा 29 जनवरी 2025। कोरबा में अधूरे प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण बताकर 86 लाख रूपये का आहरण कर भ्रष्टाचार के मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है। इस मामले में लिप्त दो रोजगार सहायकों को जहां सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं इस फर्जीवाड़े में शामिल 3 ठेकेदार समेत 2 रोजगार सहायक और एक आवास मित्र के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने इसके अलावा दो विकासखंड समन्वयक के विरूद्ध भी थाने में एफआईआर करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार का ये मामला कोरबा विकाखंड का है। बताया जा रहा है कोरबा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत श्यांग, सिमकेदा और सोलवा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी और फर्जी रिपोर्ट तैयार कर पैसों के आहरण की शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव के 72 हितग्राहियों के आवास आधे अधूरे होने के बाद भी उनके आवास को पूर्ण बताकर 86 लाख रुपए निकाल लिए गए। कलेक्टर अजीत वसंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के संबंध में जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि तीनों ग्रामों में स्वीकृत 72 आवासों के लिए ठेकेदार राजाराम, मेघनाथ विश्वकर्मा, लखनलाल बैगा, तत्कालीन रोजगार सहायक प्रकाश चौहान, किरण महंत, तत्कालीन आवास मित्र चंद्रशेखर मँझवार के द्वारा आवास की राशि ली गई थी, जो कि गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है। जांच में ये भी खुलासा हुआ कि आवास निर्माण अपूर्ण स्थिति में हैं। जिसे तत्कालीन विकासखंड समन्वयक लम्बोदर कौशिक, कलेश्वर चौहान और तकनीकी सहायक नरेंद्र साहू ने आवास को पूर्ण स्तर का बताकर जिओ टैग दर्शाया गया। यहीं नही आवासों का भौतिक सत्यापन कराये बगैर ही अपूर्ण आवासों का पूर्ण भुगतान करा दिया गया। प्रधानमंत्री आवास निर्माण में हुए इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश राशि गबन करने वाले ठेकेदार मेघनाथ विश्वकर्मा, राजाराम चौहान, लखनलाल बैगा, के साथ ही श्यांग के पूर्व रोजगार सहायक प्रकाश चौहान और किरण महंत पूर्व रोजगार सहायक सोल्वा समेत चंद्रशेखर मँझवार,करूमौहा पूर्व आवास मित्र के विरुद्ध पुलिस थाना श्यांग में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता में शामिल दोनों रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दिया गया।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

