August 21, 2026

गैंग ऑफ वासेपुर का रियल गैंगस्टर सब्बीर,आलम झारखंड,पुलिस की रेड पड़ने से पहले फरार अंबिकापुर,में छिपा था आरोपी,40 बस और एम्बुलेंस,का है मालिक विभाग, में कोई तो है हरिराम,नाई जो देता है गैंगस्टार शब्बीर आलम,को जानकारी पनाह देने वालो पर भी कसेगा शिकंजा

file_0000000045c4720bb434c10bf4f81adf_copy_701x561

अंबिकापुर 6 जुलाई 2026। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सब्बीर आलम को अंबिकापुर में वर्षों तक पनाह देने के मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गैंगस्टर के सहयोगी जावेद, उसके पार्टनर और बस संचालक बैदुल खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस गैंगस्टर के आर्थिक नेटवर्क, संपत्तियों और उसे संरक्षण देने वाले लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

13 साल तक अंबिकापुर में छिपकर रहा गैंगस्टर
पुलिस जांच में सामने आया है कि झारखंड का वांछित गैंगस्टर सब्बीर आलम पिछले करीब 13 वर्षों से अंबिकापुर में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। इस दौरान उसने करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर लिया और आलीशान मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था।

बस और 40 से ज्यादा एंबुलेंस का कर रहा था संचालन
जानकारी के अनुसार, सब्बीर आलम अंबिकापुर के एक बस संचालक के साथ साझेदारी में बसों और 40 से अधिक एंबुलेंस का संचालन कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे कारोबार की वित्तीय जांच कर रही है कि इसमें अवैध धन का इस्तेमाल हुआ या नहीं।

झारखंड पुलिस की दबिश के दौरान हुआ फरार
करीब तीन दिन पहले झारखंड पुलिस ने अंबिकापुर में छापेमारी की थी। हालांकि, कार्रवाई से पहले ही सब्बीर आलम और उसका एक साथी फरार होने में सफल रहे। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
सरगुजा पुलिस ने गैंगस्टर को संरक्षण देने और उसके साथ कारोबारी संबंध रखने के आरोप में सहयोगी जावेद, बस संचालक बैदुल खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सब्बीर आलम को स्थानीय स्तर पर और किन-किन लोगों का सहयोग मिलता रहा।

2001 के चर्चित डबल मर्डर केस का आरोपी
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2001 को धनबाद में गैंगस्टर सब्बीर आलम और उसके भाई शाहिद आलम पर डॉन फहीम खान की मां नजमा खातून और मौसी शहनाज खातून की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से सब्बीर आलम फरार चल रहा था और लंबे समय से अंबिकापुर में छिपकर रह रहा था।

आर्थिक नेटवर्क की जांच तेज
सरगुजा पुलिस अब गैंगस्टर के पूरे आर्थिक नेटवर्क, संपत्तियों, कारोबार और उसे शरण देने वाले लोगों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

14 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts