जिला सुकमा मुठभेड़ में कुख्यात माओवादी कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM )माड़वी हितेश सहित कुल 12 माओवादियों के शव बरामद।
MOHAMMAD RAJJAB January 4, 2026
जिला सुकमा मुठभेड़ में कुख्यात माओवादी कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM )माड़वी हितेश सहित कुल 12 माओवादियों के शव बरामद।
सुकमा मुठभेड़ में कुल 12 माओवादी कैडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
मारे गए माओवादी CYPC 01 ,DVCM 01, ACM 07, PM 03 रैंक के कुल 60 लाख के ईनामी है।
मारे गए माओवादी शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकांश राव गिरिपुंजे की IED Blast हत्याकांड की साजिश में शामिल थे।
आतंक के पर्याय कुख्यात माओवादी DVCM वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का सुकमा जिले के 41 मामले में एवं माड़वी हितेश (ACM) 14 मामले में वॉन्टेड थे, दोनों माओवादी अपने टीम के साथ कई बड़ी संगीन गंभीर वारदातों एवं निर्दोष ग्रामीणों के हत्याओं में शामिल रहे हैं।
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियारों भी बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र किस्टाराम थाना क्षेत्राधिकार अंतर्गत पामलूर के जंगलों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुकमा DRG द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।
अभियान के तहत सुकमा के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं, अभियान दौरान सुबह लगभग 08:00 बजे से सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 05 महिला माओवादी शामिल हैं।
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार सामग्री
(1) एके 47 रायफल 01 नग , मय मैगजीन 30 राउंड।
(2) SLR रायफल 01 नग मय मैगजीन 10 राउंड।
(3) INSAS रायफल 01 नग, मय मैगजीन 26 राउंड ।
(4) BGL लॉन्चर 04 नग मय BGL सेल 11 नग ।
(5)12 बोर रायफल 03 नग, मय राउंड 08 नग।
(6) वायरलेस सेट 01 नग।
(7) स्कैनर सेट 02 नग।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पैट्टलिंगम ने कहा कि “बस्तर क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में निरंतर एवं निर्णायक प्रगति हो रही है। हमारा स्पष्ट संदेश है कि हिंसा का कोई भविष्य नहीं है और संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से ही बस्तर आगे बढ़ सकता है। जो माओवादी कैडर अभी भी हिंसा के रास्ते पर चल रहे हैं, उनसे अपील है कि वे समय रहते मुख्यधारा में लौटें और बस्तर के विकास, विश्वास एवं सौहार्द के अभियान का हिस्सा बनें।”
मुठभेड़ में मार गिराए गए माओवादी कैडरों की प्रोफ़ाइल
01. DVCM वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का
निवासी: तोयापारा गोरगुण्डा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा।
रैंक : कोंटा-किस्टाराम एरिया कमेटी इंचार्ज (DVCM)।
इनाम राशि: ₹08 लाख
आरोप: 41 मामले जिनमें नागरिक हत्याएँ, हमले, IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड।
प्रमुख मामले जिनमें वेट्टी मंगडू वांछित था :-
—
:- 2006 में दरभाग़ुड़ा (एर्राबोर) वाहन विस्फोटक 28 नागरिक मारे गए और 28 घायल ।
:- 2006 में मनिकोंटा (एर्राबोर) 15 नागरिक मारे गए और 18 घायल ।
:- 2006 में कोताचेरू आईआईडी विस्फोट हमला में 09 सुरक्षाकर्मी शहीद ।
:- 2007 में उरपालमेटा हमला (एरबोर) 23 जवान शहीद ।
:- 2007 में एर्राबोर राहत शिविर पर हमला और आगजनी 33 ग्रामीण मारे
गए, सुरक्षाकर्मी भी शहीद ।
:- 2007 मेटागुड़ा एर्राबोर आईईडी विस्फोट हमला 8 सुरक्षाकर्मी शहीद ।
:- 2007 में ताड़मेटला पुलिस नक्सली मुठभेड़ 12 सुरक्षाकर्मी शहीद ।
:- 2009 में आरिसगुड़ा इंजरम आरओपी ड्यूटी राशन ट्रेक्टर पर आईईडी विस्फोट हमला 7 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 ग्रामीण मारे गए ।
:- 2010 में ताड़मेटला चिंतागुफा हमला 76 जवान शहीद ।
:- 2014 में पेटापाड़ भेज्जी में पुलिस पर गोलीबारी 3 जवान शहीद ।
:- 2015 में पिड़मेल चिंतागुफा पुलिस नक्सली मुठभेड़ 7 सुरक्षाकर्मी (पीसी
शंकरराव सहित) शहीद 14 घायल ।
:- 2017 में बुर्कापाल चिंतागुफा हमला 25 जवान शहीद ।
:- 2017 में बोंकापारा भेज्जी पुलिस नक्सली मुठभेड़ 12 सुरक्षाकर्मी शहीद, 2
घायल ।
:- 2020 में मिनपा चिंतागुफा हमला 17 जवान शहीद ।
:- 09.06.2025 में कोण्टा ढोढरा गिट्टी क्रेशर खदान में आईईडी ब्लास्ट हमला में शामिल। ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्व. आकाश राव गिरेपुंजे शहीद) एवं उ.पु.अ. एवं निरीक्षक 02 जवान घायल।
—
02. ACM माड़वी हितेश उर्फ हूंगा
निवासी: निवासी रामाराम (रामूम) थाना चिन्तागुफा जिला सुकमा।
रैंक: कोंटा एरिया कमेटी सचिव,(ACM)
इनाम राशि: ₹08 लाख
आरोप: 14 मामले जिनमें नागरिक हत्याएँ, हमले, IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड।
:- 09.06.2025 में कोण्टा ढोढरा गिट्टी क्रेशर खदान में आईईडी ब्लास्ट हमला में शामिल। ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्व. आकाश राव गिरेपुंजे शहीद) एवं उ.पु.अ. एवं निरीक्षक 02 जवान घायल।
—
03. CYPC पोड़ियम जोगा
निवासी: निवासी गच्चनपल्ली थाना भेजी जिला सुकमा।
रैंक: PLGA बटालियन नंबर 01 कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 02, डिप्टी कमांडर
सेक्शन ‘‘ए‘‘ कमांडर ।
इनाम राशि: ₹10 लाख
—
04. ACM कोमरम बदरी पति कलमू प्रकाष उम्र लगभग 31वर्ष
निवासी : आमापेंटा थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
रैंक : किस्टाराम LOS कमांडर, (ACM)।
ईनामी: ₹ 05 लाख
—
05. ACM झितरू माडवी पिता जोगा
निवासी : मनीकोंटा थाना एर्राबोर जिला सुकमा।
रैंक: दक्षिण बस्तर डिविजन CNM, (ACM)।
ईनामी : ₹05 लाख।
—
06. ACM माड़वी सुक्का
निवासी: दंतेषपुरम थाना भेजी जिला सुकमा।
रैंक : गोलापल्ली एरिया एक्शन टीम (ACM)।
ईनामी : ₹05 लाख।
—
07 ACM मुचाकी मुन्नी पति मंगडू पिता सोमा उम्र लगभग 27 वर्ष
निवासी : रेगड़गट्टा थाना भेजी जिला सुकमा।
रैंक : कोण्टा एरिया कमेटी (ACM)।
ईनामी : ₹05 लाख।
—
08. ACM माड़वी जमली
निवासी : पूवर्ती थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
रैंक : कोण्टा एरिया कमेटी (ACM)।
ईनामी : ₹05 लाख।
—
09. ACM पोड़ियम रोशनी
निवासी : बोदारास (बोदराजपदर) थाना भेजी जिला सुकमा।
रैंक : कोंटा एरिया कमेटी मेडिकल टीम अध्यक्षा (ACM)।
ईनामी : ₹05 लाख।
—
10. Party Member तामो नंदा
निवासी: गोंदपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा
रैंक: सीवायपीसीएम पोडियाम जोगा का गार्ड।
ईनामी : 02 लाख।
—
11. Party Member मडकम रामा
निवासी : टेटेमडगू थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
रैंक: पार्टी सदस्य ( PM ) कोंटा एरिया कमेटी।
ईनामी : ₹01 लाख।
—
12. Party Member मासे
निवासी : पामेड़ क्षेत्र जिला बीजापुर।
रैंक: पार्टी सदस्य (PM) कोंटा एरिया कमेटी।
ईनामी : ₹01 लाख।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

