September 15, 2026

सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों से ली गई खनन की अनुमति, वादे नही हुए पूरे: हरीश कवासी पूर्व कलेक्टर पर झूठे आश्वासन देने का आरोप, वन भूमि में अवैध खनन की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

file_0000000016ec8208ba47495b55872160_copy_564x446

सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों से ली गई खनन की अनुमति, वादे नही हुए पूरे: हरीश कवासी

पूर्व कलेक्टर पर झूठे आश्वासन देने का आरोप, वन भूमि में अवैध खनन की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

सुकमा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व कलेक्टर देवेश ध्रुव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के तुमलपाड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर खनन के लिए ग्रामीणों से ग्राम सभा की अनुमति ली गई, लेकिन उनसे किए गए विकास कार्यों के वादे आज तक पूरे नहीं किए गए।

हरीश कवासी का आरोप है कि ग्रामीणों को सड़क निर्माण और खनन के बदले बोरिंग, खेत जुताई और अन्य मूलभूत विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था। इन वादों के आधार पर ग्राम सभा से गौण खनिज उत्खनन के लिए सहमति प्राप्त की गई, लेकिन बाद में न तो विकास कार्य हुए और न ही ग्रामीणों को किए गए आश्वासनों का लाभ मिला।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित क्षेत्र में पिछले कई महीनों से वन भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खनन की अनुमति नहीं थी, तो इतने लंबे समय तक उत्खनन किसके संरक्षण में चलता रहा और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि ग्राम सभा की सहमति, वन भूमि और खनन से जुड़े मामलों में कानून का पूर्ण पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा किया जाए और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो दोषी अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

17 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts