September 5, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी

IMG_20260530_194323

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में 60 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी-

मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर और सरगुजा जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, आंधी चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट-

सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
रायपुर समेत कई जिलों में भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका-

इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील-
मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है

76 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts