October 27, 2026

बिलासपुर: फर्जी डाक्टर नरेंद्र जॉन एक दिन की पुलिस रिमांड पर, SIT करेगी पूछताछ, हो सकता है बड़ा खुलासा

IMG_20250502_164353

बिलासपुर 2 मई 2025। फर्जी डिग्री के जरिए डॉक्टर बनकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केन की पेशी शुक्रवार को बिलासपुर कोर्ट में हुई। मामले की सुनवाई जस्टिस कृष्ण मुरारी शर्मा की अदालत में हुई, जहां बिलासपुर पुलिस ने आरोपी की तीन दिन की रिमांड की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने आरोपी की खराब तबीयत का हवाला देते हुए केवल एक दिन की रिमांड देने की अपील की।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया। अब बिलासपुर पुलिस शनिवार तक आरोपी से पूछताछ कर सकेगी। पुलिस का कहना है कि इस रिमांड अवधि में वे आरोपी से गहन पूछताछ कर नकली प्रमाणपत्र, मरीजों का रिकॉर्ड और उससे जुड़े अन्य सहयोगियों की जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे।

एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (Special Investigation Team – SIT) का गठन किया गया है, जो फर्जी डॉक्टर से पूछताछ करेगी। टीम में अपराध शाखा के अनुभवी अधिकारी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य आरोपी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी का संबंध फर्जी डिग्री और प्रमाणपत्र तैयार करने वाले गिरोह से हो सकता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से शहर में चिकित्सा सेवाएं दे रहा था, और उसने कई मरीजों का इलाज भी किया। अब यह जांच का विषय है कि उसकी लापरवाही या अयोग्यता के चलते किसी मरीज को नुकसान पहुंचा है या नहीं। यदि ऐसा पाया गया तो उस पर गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

कोर्ट की सुनवाई के बाद आरोपी को पुलिस सुरक्षा में रिमांड पर ले लिया गया है। आने वाले 24 घंटे पुलिस के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इन्हीं घंटों में पूछताछ के आधार पर पूरे रैकेट का खुलासा हो सकता है।

309 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts