October 28, 2026

पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी करने वाले आरोपी संजू जगत को रतनपुर पुलिस ने 280 पाव देशी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

IMG_20250213_193619

रतनपुर पुलिस का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भारी मात्रा शराब इकट्ठा करने वाले को शराब के साथ किया गिरफ्तार।
280 पाव देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब कुल 50.400 लीटर कीमती 27800 रूपये को किया जप्त।
थाना रतनपुर में चुनाव के मद्देनजर शराब इकट्ठा वाले पर की गई बड़ी कार्यवाही।
गिरफ्तार आरोपी –
1. संजू कुमार जगत पिता स्व. विक्रम सिंह जगत उम्र 30 वर्ष निवासी खोंदरा थाना सीपत, हाल मुकाम धौंरामुड़ा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शराब बाटने वालों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो व चुनाव प्रचार में अवैध रूप से शराब बाटने वालों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। कि दिनाँक 12/02/2025 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम धौंरामुड़ा का रहने वाला संजू कुमार जगत अपने घर में ऑगन के पास पंचायत चुनाव हेतु भारी मात्रा में शराब इकट्ठा करके रखा है। कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, कि ग्राम धौंरामुड़ा निवासी संजू कुमार जगत के घर के आँगन से देशी प्लेन शराब व अंग्रेजी शराब रखे हुये मिला जिसके कब्जे से 215 पाव देशी प्लेन शराब कुल 38.700 लीटर व 65 पाव अंग्रेजी शराब कुल 11.700 लीटर कुल कीमती 27800 रूपये को जप्त जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई। आरोपी संजू कुमार जगत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम का विशेष योगदान रहा।

266 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts