‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’, मुंगेली कोर्ट में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा, CJM को दी जान से मारने की धमकी
MOHAMMAD RAJJAB November 17, 2026
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पेशी के दौरान जमकर हंगामा किया। आरोपी ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, बल्कि कटघरे से छलांग लगाकर पीठासीन अधिकारी (CJM) के डायस तक पहुंच गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।
नाम पूछने पर भड़का आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत पुलिस ने ट्रक चोरी के आरोप में भगतराम राजपूत (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज है।
16 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस आरोपी को रिमांड के लिए मुंगेली जिला न्यायालय लेकर पहुंची थी। जब पुलिसकर्मी उसे पेशी के लिए कटघरे में खड़ा करने ले जा रहे थे, तभी आरोपी ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’ कहकर CJM को दी धमकी
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीठासीन अधिकारी की ओर उंगली दिखाते हुए कहा- ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’
इसके बाद आरोपी अचानक कटघरे से कूदकर सीधे पीठासीन अधिकारी के डायस तक पहुंच गया। उसने वहां लगे कांच के फ्रेम को जोर-जोर से तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पीठासीन अधिकारी और न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
CJM खुद पहुंचे थाने, दर्ज कराई शिकायत
न्यायालय परिसर में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शत्रुघन कुमार बेलदार स्वयं मुंगेली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोपी के व्यवहार, न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ अभद्रता और कांच के फ्रेम को तोड़ने के प्रयास का उल्लेख किया गया है।
इन धाराओं के तहत FIR दर्ज
CJM की शिकायत के आधार पर मुंगेली पुलिस ने आरोपी भगतराम राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
न्यायालय की सुरक्षा पर उठे सवाल
न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में पेशी के दौरान आरोपी का कटघरे से कूदकर पीठासीन अधिकारी के डायस तक पहुंचना और धमकी देना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
लालबत्ती न्यूज़
रिपोर्ट: पत्रकार मोह. रज्जब
मुंगेली, छत्तीसगढ़
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

