October 5, 2026

CG ब्रेकिंग रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत लेकिन जमानत के बाद भी रहेंगे जेल में जाने क्यों

IMG_20250415_164000

रायपुर 15 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्ववर्ती सरकार में हुए शराब घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत की राहत मिली है। आपको बता दे पूर्व आईएएस टुटेजा की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने टुटेजा को पासपोर्ट जमा कराने और सुनवाई के दौरान अदालत के साथ सहयोग करने सहित सख्त शर्तों के के तहत जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। जांच के बाद ईडी ने एसीबी में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। एसीबी में दर्ज एफआईआर में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस पूरे घोटाले में ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

इस शराब घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। मंगलवार को जमानत आवेदन पर सुनवाई जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बैंच में हुई है। अनिल टुटेजा को ईडी के केस में राहत मिली है। लेकिन शराब घोटाले मामले में ईओडब्लू की जांच अब भी जारी है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी टुटेजा को जेल ईओडब्लू में मामले में राहत नही मिलने के कारण जेल में ही रहना होगा।

282 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts