September 14, 2026

साले की शादी में स्टंट मार रहा था जीजा डीजे वाहन से जा टकराई दूल्हे की कार गोद में बैठे मासूम भांजे की हुई मौत शादी का माहौल मातम में बदला

IMG_20250517_091635

कोरबा 16 मई 2025। कोरबा जिला में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। बताया जा रहा है कि बारात में दुल्हे की कार उसका जीजा चला रहा था और दुल्हे की गोद में उसका भांजा बैठा हुआ था। बीच रास्ते में ही स्टंट मारने के चक्कर में दुल्हे की कार ने डीजे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे डीजे का साउंड बाक्स सीधे कार पर आ गिरा और इसकी चपेट में आकर मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी, आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाना के मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। गुरूवार की रात सूरजपुर से चिमनीभाठा दुल्हे की बारात आई थी। रात 9 बजे के लगभग बारात दुल्हन के घर के लिए रवाना हुआ था। परिवार के लोग और बाराती डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान शारदा विहार रोड पर दुल्हे का कार चला रहे उसके जीजा ने स्टंट मारने की कोशिश की। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे डीजे वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में डीजे वाहन में बंधे भारी भरकम साउंड बाक्स सीधे दुल्हे की गाड़ी पर जा गिरे।

वहीं इसकी चपेट में आकर दुल्हे का 3 साल का भांजा हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद नाराज लोगों ने कार के चालक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पता चला कि कार चलाने वाला शख्स की बच्चे का पिता है। वहीं बच्चे के शव को मॉर्च्यूरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद दुल्हे ने शादी करने से मना करने लगा। लेकिन दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर गमगीन माहौल में पूरी शादी संपन्न हुई।

अस्पताल में ही शव छोड़कर परिजन मध्यप्रदेश लौट गए
मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सूरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था। अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

814 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts