October 28, 2026

बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश अनुसार चकरभाठा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

IMG_20250823_173013

बिलासपुर , 23 अगस्त 2025/माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार और कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में आज नया पारा चौक बोदरी से चकरभाठा ब्रिज तक एवं रहंगी मोड़ बोदरी से उच्च न्यायालय आवासीय परिसर तक जाने वाले सड़क पर एवं सड़क किनारे दोनों तरफ फलों, सब्जी एवं अन्य सामग्री आदि के ठेले, गुमटी, चकरभाठा स्थित दुकानों के दुकानदारों द्वारा सड़क पर पोस्टर एवं शेड तैयार कर अतिक्रमण किए जाने वाले सामानों को बाहर रखकर व्यापार किए जाने वाले अतिक्रमण को हटाया गया। एवं पोस्टर,शेड को नगरपालिका बोदरी के दस्ते द्वारा जप्ती की कारवाई की गई । रोड किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े करने वाले वाहन जिससे यातायात बाधित होता है, को निर्देशानुसार यातायात वाहन के लिफ्टर द्वारा लिफ्ट कर थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाने में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक की गई। कार्यवाही में तहसीलदार बोदरी श्री संदीप साय, नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू, राजस्व विभाग के टीम पटवारी ,कोटवार एवं पुलिस के कर्मचारी गण, नगरपालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यातायात बिलासपुर से लिफ्टर मंगवाकर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को लिफ्ट कर थाना भिजवाया गया।

245 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts