July 5, 2026

सुकमा: राजीव भवन में महिला कांग्रेस की बैठक, 33% महिला आरक्षण के लिए 21 जुलाई को संसद घेराव का ऐलान

file_00000000898071fdbd4b1a50832a3bed_copy_561x701

सुकमा | जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में रविवार को महिला कांग्रेस द्वारा “33 प्रतिशत महिला आरक्षण अभियान” के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती तूलिका कर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राजीव भवन पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात बैठक का शुभारंभ किया गया।

33% आरक्षण को प्रभावी बनाने पर चर्चा
बैठक में एससी, एसटी और ओबीसी* वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रभावी लाभ सुनिश्चित कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही इस अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

महिला सशक्तिकरण पर जोर
महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती तूलिका कर्मा ने कहा कि _”महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कांग्रेस महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत है। जब तक 33 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रभावी रूप से लागू नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेस महिलाओं के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।”_

उन्होंने बताया कि *आगामी 21 जुलाई 2026 को संसद के मानसून सत्र* के दौरान देशभर से महिला कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ता *नई दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव* करेंगी। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर यह लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने सुकमा सहित पूरे प्रदेश की महिला कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरीश कवासी जी* ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। सुकमा जिले में महिला कांग्रेस इस अभियान को घर-घर तक ले जाएगी और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ेगी।

पोस्टकार्ड अभियान:
बैठक के अंत में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड* लिखकर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग की। इसके बाद सभी महिलाएं सामूहिक रूप से *सुकमा डाकघर* पहुंचीं और अपने पोस्टकार्ड प्रेषित किए।

महिला कांग्रेस ने इसे महिलाओं की आवाज़ केंद्र सरकार तक पहुंचाने की लोकतांत्रिक पहल बताते हुए अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

18 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts