September 14, 2026

खतरनाक हथियारों से घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपी की तलाश जारी धारदार हथियार भी बरामद

IMG_20251216_200007

आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का किया गया प्रयास

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया , घटना के 24 घंटे के अंदर 02 आरोपीगण गिरफ्तार

थाना कोटा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से घटना में प्रयुक्त घातक हथियार बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 14.12.2025 को थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत राममंदिर चौक के पास हुए विवाद के पश्चात रात्रि लगभग 11.00 बजे आरोपीगण द्वारा प्रार्थी शुभम श्रीवास के घर में जबरन प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौच करते हुए धारदार एवं खतरनाक हथियारों से मारपीट की गई। उक्त घटना में प्रार्थी तथा उसके चाचा को सिर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के उपरांत आरोपीगण द्वारा पड़ावपारा काली मंदिर के पास खतरनाक हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

दिनांक 15.12.2025 पड़ावपारा कोटा में खतरनाक हथियार लेकर गाली गलौज, मारपीट कर वीडियो वायरल करने की सूचना मिली। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS)* के द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ.अर्चना झा, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

घटना कारित कर फरार आरोपी
चांद खान पिता बरसाती खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, कोटा को धान मंडी कोटा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त दोमुंहा तबली, लोहे का पाइप, चैन स्प्रोकेट सहित अन्य घातक हथियार गवाहों के समक्ष बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।

प्रकरण में एक अपचारी बालक की संलिप्तता भी पाई गई है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश सतत जारी है।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है प्रकरण की विवेचना जारी है।

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक अथवा भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. दीप कंवर, प्रफुल्ल यादव, संजय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।

139 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts