September 8, 2026

गोलबाजार के चार्जित अमरनाथ जड़ीबूटी में दुकान में चोरी करने वाला आरोपी साहिल उर्फ सुकलू साहू को सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

IMG_20250308_104103

बिलासपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलबाजार मे स्थित जड़ी बूटी दुकान मे सेंधमारी कर चोरी करने वाले शातिर चोर को सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ने मे सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली थाने से चंद कदम दूर अमरनाथ जड़ी बूटी दुकान मे हुई नगद हजारो रु की चोरी के मामले मे मिले अहम सुराग के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने शातिर चोर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के दो भाई भी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त के कारण पहले से ही जेल मे बंद है।

शातिर बदमाश ने चोरी किये पैसों और सिक्को को घर के पास ही गड्ढे मे छुपाकर रखा हुआ था। कड़ी पूछताछ के बाद चोर साहिल की निशानदेही के उपरांत पुलिस ने गड्ढे मे छुपाकर रखे गए चोरी के रुपयो को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है की बदमाश चोरी के पैसों से अय्याशी किया करता था और पुलिस रेड के दौरान भी वह कमरे मे युवती के साथ आपत्तिजनक स्तिथि मे था और आरोपी ने शहर मे अन्य चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया था।

फिलहाल एसीसीयू की टीम चोर से पूछताछ कर शहर मे हुई अन्य चोरियों के मामले का राज उगलवाने मे लगी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है की आदतन चोर से पूछताछ के बाद अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।

493 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts