September 9, 2026

ब्रेकिंग कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में ED जवानों के साथ अफसरों की रेड

IMG_20250225_163543

रायपुर 25 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ED के अफसरों ने दबिश दी है। महामंत्री को ईडी के अफसरों ने बुलाया है। इधर राजीव भवन में ईडी के अफसर पहुंचने पर हड़कंप मच गया है। वहीं मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का बयान सामने आया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि हमें अभी जानकारी हुई, एक साल से सिर्फ छापा चल रहा है। विरोधियों को डराने धमकाने की कार्रवाई हो रही है। सरकार सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के कक्ष में ED की टीम मौजूद है। ED के चार अधिकारी सुरक्षा बल के साथ पहुँचे हैं। शराब घोटाले में कवासी लखमा से पूछताछ के बाद ईडी की टीम राजीव भवन पहुंची है।

237 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts