October 10, 2026

शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

file_000000003438821184ec1794bff9f743_copy_560x448

बिलासपुर विवरण मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के द्वारा दिनांक 25/08/2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी

⁸

के द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध किया है और अब पीड़िता को दूसरे जाति की है बोलकर शादी करने से इंकार कर रहा है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी का पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
चकरभाठा पुलिस की जन अपील किसी भी अपराध/अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल 112/थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।

26 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts