September 14, 2026

छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर हॉस्पिटल की जगह शराब दुकान पहुंचे हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल, ने वैरायटी और स्टॉक के बारे में ली जानकारी

IMG_20250509_005206

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री आज अस्पताल की जगह शराब की दुकान पहुंच गये। उनके अचानक पहुंचने से जहां एक ओर हड़कंप मच गया, तो वहीं दूसरी ओर तरह तरह की चर्चांए अलग शुरू हो गयीं। हालाकि बाद में स्वास्थ्य मंत्री अपने इस निरीक्षण को सतत निरीक्षण की प्रक्रिया बतलाते हुये अवैध शराब पर अंकुश लगाने की बात कही।

आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के दौरे पर रहे। यहां उनको सुशासन शिविर मेंं शामिल होना था और वो इसके पहले अचानक पेंड्रा के शराब दुकान पहुंच गये। उनके साथ जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी भी मौजूद थी। वो शराब दुकान में शराब की सभी वैरायटी के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। साथ ही शराब की बिक्री और शराब लेने आने वालों के बीच कोई लॉ एंड आर्डर की स्थिति न बनने पाये इस बाबत निर्देश दिये।

मीडिया के जवाब में उन्होने कहा कि लोगों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है और कोई गड़बड़ी तो नहीं है, इन सब बातों के मद्दइेनजर मैं गया था, चूंकि ये बॉर्डर का इलाका है। ऐसे में यहां की दुकानों में सभी वैरायटी की शराब है कि नहीं ये भी देखने गया था, ताकि लोगों को सभी प्रकार की शराब मिल रही है। उन्होने कहा कि सरकार का काम शराब दुकान को सफल रूप से चलाना भी उतना ही जरूरी है जितना कि अन्य काम। अवैध शराब की बिक्री से सरकार को राजस्व का नुकसान होता था।

647 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts