September 30, 2026

अटल विश्वविद्यालय में ‘जागरूक नारी’ अभियान के तहत मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG_20260930_124818_copy_640x320

बिलासपुर। मासिक धर्म के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सही जानकारी तथा सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म द्वारा संचालित “जागरूक नारी अभियान” के अंतर्गत अटल विश्वविद्यालय, बिलासपुर में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया ने की।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तानिश गौतम, NSS अधिकारी श्री मनोज सिन्हा, ASP श्रीमती मधुलिका सिंह एवं IPS श्री गगन कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. उषा किरण, डॉ. कविता पुजारा एवं श्रीमती विनिता पटेल ने वक्ता के रूप में छात्राओं एवं विद्यार्थियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने मासिक धर्म को लेकर समाज में मौजूद झिझक एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक एवं सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में Rapido, Hotel Bansi Wala एवं Tercel Herbal Pvt. Ltd. का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजक आर्यन फिल्म ने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

“जागरूक नारी अभियान” के माध्यम से आर्यन फिल्म द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म जागरूकता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आयोजक

आर्यन फिल्म — जागरूक नारी अभियान

“समाज के बदलाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ…”
“चलो एक सिनेमा समाज के लिए बनाए।”

2 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts