September 14, 2026

नाबालिक बालिका को नाबालिक बालक ही ले गया था बहला फुसला कर अपने साथ कोटा पुलिस ने दोनों नाबालिको को दिल्ली से किया बरामद

IMG_20250529_000407

बिलासपुर कोटा नाबालिक बालिका का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाला नाबालिक बालक को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
धारा 137(2),64 बी. एन.एस. 4,6 पॉस्को एक्ट

नाम आरोपी :–

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 31.03.2025 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.03.2025 को प्रार्थी की छोटी बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु साइबर टीम एवं कोटा पुलिस के सामंजस्य से अपहृत बालिका का दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त किया गया। जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया है , जहां से अपहृत नाबालिक बालिका को विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद किया गया । जिन्हें ससुरक्षार्थ थाना कोटा लाकर विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 986 पंकज राय, आरक्षक 1216 महादेव कुजूर, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव का विशेष भूमिका रही।

340 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts