September 8, 2026

सुलोचनी देवांगन की मां एवं परिवार वालो ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या एवं दहेज प्रताड़ना के आरोप

IMG_20250406_214944

सुलोचनी देवांगन ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गयी, निष्पक्ष जाँच हो-मृतक की माँ

बिलासपुर। बलौदाबाजार की रहने वाली सुलोचनी देवांगन जो की बिलासपुर चिंगराजपारा मे शादी हो के आई थी, आज उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पाई गई. परिजनों का कहना है कि उसकी शादी को लगभग 2 साल हुए हैं. शादी के शुरुआती समय से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था और महिला के मायके वालों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी. 2 वर्ष पहले महिला की मां ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर बेटी की शादी की. महिला की मां गरीब परिस्थितियों में रहती है और लोगों के घरों में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है.

मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटी के पति अंकित देवांगन, ससुर अशोक कुमार देवांगन, सास उर्वसी देवांगन,जेठ संदीप देवांगन, देवर विक्की देवांगन द्वारा हमेशा से ही पैसों की मांग की जाती थी और वह हर एक दो माह में 20-25 हजार रुपया अपनी बेटी को भेजती थी, बावजूद इसके ससुराल पक्ष वालों का लालच कम नहीं हुआ और आज उनकी बेटी की लाश पाई गई जिसे ससुराल पक्ष वाले आत्महत्या बता रहे हैं जबकि उसकी हत्या की गई है.

मृतका की मां द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है की उसके समधी द्वारा उसे फोन पर यह सूचना दी गई की उसकी बेटी की तबीयत खराब है और अस्पताल लेकर जा रहे हैं परंतु जब मृतक की माँ बिलासपुर अपनी बेटी के ससुराल पहुंची तो वहां घर के बाहर भीड़ लगी थी और अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी का शव रखा हुआ था और बेड पर सोफा रखा हुआ था और पंखे से एक कपड़े का फन्दा जैसा बना के लटकाया गया था जिसको देखने से यह प्रतीत होता है कि यह आत्महत्या नहीं जान पूछ कर दहेज के लालचियो ने उसकी बेटी को मार कर उसकी बेटी की हत्या दहेज की लालच में की है और इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है ।

मृतक महिला की माँ ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच की जाये ।

मतृका की मां एवं परिवार

237 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts